एआई पर कार्यशाला में आपदा प्रबंधन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर जोर: देहरादून, 24 मार्च । उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एआई जैसी नवीनतम तकनीकों को अपनाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रभावी व जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
No comments:
Post a Comment