दवाओं में अल्कोहल के दुरुपयोग पर सरकार का बड़ा ऐक्शन, बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेंगे ऐसे फॉर्मूलेशन: नई दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अल्कोहल युक्त औषधीय उत्पादों के दुरुपयोग को रोकने और नियामक निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उच्च मात्रा वाले एथिल अल्कोहल फॉर्मूलेशन को लाइसेंसिंग आवश्यकताओं से मिलने वाली मौजूदा छूट (अनुसूची ‘के’) के दायरे से बाहर कर दिया है।
No comments:
Post a Comment