Search This Blog

Sunday, August 30, 2026

ऊर्जा के लिए समुद्र मंथन : राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना

ऊर्जा के लिए समुद्र मंथन : राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना: समुद्र मंथन ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में एक निर्णायक कदम है। वित्त वर्ष 2030-31 तक पहले चरण में 84,084 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ, यह योजना भारत की विशाल अपतटीय हाइड्रोकार्बन क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। यह योजना अन्वेषण में तेजी लाने, आधुनिक तकनीक को तैनात करने, साझा बुनियादी ढांचे के निर्माण और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने पर केंद्रित है। इस योजना का उद्देश्य 600 एमएमटीओई से अधिक हाइड्रोकार्बन भंडार जोड़ना, घरेलू उत्पादन बढ़ाना, आयात निर्भरता को कम करना और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अपतटीय ऊर्जा तंत्र का निर्माण करना है। -A PIB FEATURE- ऊर्जा आधुनिक जीवन के हर पहलू के लिए आवश्यक है। ऊर्जा की घरों, खेतों, उद्योगों, परिवहन और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत के लिए विकास के साथ-साथ विश्वसनीय, सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गई है। देश की लगातार बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को कच्चे तेल, और प्राकृतिक गैस आवश्यकताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा किया जाता है। इसलिए ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आयात निर्भरता को कम करने और मूल्यवान विदेशी मुद्रा के संरक्षण के लिए घरेलू उत्पादन का विस्तार करना आवश्यक है। देश के प्रमुख ऊर्जा संसाधन हाइड्रोकार्बन हैं - हाइड्रोजन और कार्बन से बने कार

No comments:

Post a Comment